बिहार कैबिनेट के 22 बड़े फैसले: वरिष्ठ नागरिकों को राहत, सुरक्षा और विकास पर खास ध्यान

Samrat Sarkar's action plan – new initiatives in every sector

Rashmi Tiwari

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को बिहार कैबिनेट की बैठक हुई। सरकार बनने के बाद सम्राट मंत्रिमंडल की ये पहली बैठक थी। जहां कुल 22 प्रस्तावों पर मंत्रिपरिषद ने अपनी मुहर लगा दी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को अपनी अध्यक्षता में बुलाई पहली कैबिनेट बैठक में कुल 22 प्रस्तावों पर मुहर लगाई। बिहार सरकार के अपर सचिव अखिलेश कुमार सिंह की ओर से जारी पत्र में मंगलवार शाम 7:00 बजे कैबिनेट की बैठक की जानकारी दी गई है। इस बैठक में दोनों मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र यादव भी उपस्थित रहे।
निबंधन की विशेष सुविधाओं की स्वीकृति
सम्राट कैबिनेट ने बिहार निबंधन नियमावली 2026 तथा 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को निबंधन की विशेष सुविधाओं की स्वीकृति दे दी है। राज्य सरकार की ओर से राज्य के सभी नागरिकों को प्रदान की जाने वाली लोक सेवाओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए सहयोग हेल्पलाइन की स्थापना और रखरखाव के लिए 72 करोड़ 76 लाख रुपये की स्वीकृति दी है।
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर वाराणसी की तर्ज पर विकास होगा
वहीं सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर का काशी विश्वनाथ कॉरिडोर वाराणसी की तर्ज पर विकास होगा। भू-अर्जन के लिए 680 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। महिला पुलिस कर्मियों के लिए 1500 स्कूटी खरीदने हेतु 18 करोड़ 75 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। वहीं पुलिस कर्मियों के लिए 3200 मोटरसाइकिल खरीदने के लिए 48 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। पीएम सेतु योजना अंतर्गत 75 आईटीआई संस्थाओं को अत्यधुनिक कौशल प्रशिक्षण संस्थानों के रूप में विकसित करने के लिए 3615 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इसमें 33% राज्यांश होगा, यानी 1192.95 करोड़ रुपए देना होगा।
305 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई
इसके अलावा आईआईटी पटना परिसर में 11 एकड़ भूमि पर 480 करोड़ 71 लाख 68700 की लागत से पटना रिसर्च पार्क स्थापना के लिए राज्य सरकार की ओर से आईआईटी पटना को सहायक अनुदान के रूप में 305 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। पटना स्थित बहू मंजिली भवन बिस्कोमान, बापू टावर, ज्ञान भवन, सिटी सेंटर, वीनस अंपायर में अग्निशमन से बचाव कार्य के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफार्म सह टर्न टेबल एरियल लैडर की क्रय के लिए 18 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है।
सम्राट कैबिनेट की ये पहली बैठक
बता दें कि सरकार गठन के बाद सम्राट कैबिनेट की ये पहली बैठक थी। जहां सीएम के अलावे उनको दोनों डिप्टी सीएम भी मौजूद थे। फिलहाल सरकार में मुख्यमंत्री समेत तीन ही मंत्री हैं। 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने अपने दो मंत्रियों विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव के साथ पद और गोपनीयता की शपथ ली। जेडीयू कोटे के इन दोनों मंत्रियों को उप-मुख्यमंत्री बनाया गया है। आने वाले समय में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा और पूरी कैबिनेट गठित होगी।

Share This Article