दिल्ली की राजनीति से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आम आदमी पार्टी को जोरदार झटका लगा है। AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी छोड़ने और बीजेपी में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। उनके साथ पार्टी के कई बड़े चेहरे भी इस फैसले में शामिल बताए जा रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई से ज्यादा सांसद उनके साथ हैं और सभी ने संविधान के प्रावधानों के तहत बीजेपी में विलय का फैसला किया है। उन्होंने दावा किया कि इस संबंध में जरूरी दस्तावेज राज्यसभा के चेयरमैन को सौंप दिए गए हैं।
15 साल AAP को दिए खून-पसीने से सींचा
मैंने अपने जीवन के 15 साल AAP को दिए खून-पसीने से सींचा , अब यह पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुकी है। मुझे लगने लगा था कि मैं गलत पार्टी में सही इंसान हूं। इसलिए आज मैं खुद को AAP से अलग कर रहा हूं और जनता के करीब जा रहा हूं। राघव चड्ढा के साथ जिन नेताओं के बीजेपी में जाने की बात कही जा रही है, उनमें स्वाति मालीवाल,हरभजन सिंह ,राघव चड्ढा,संदीप पाठक,अशोक मित्तल ,विक्रमजीत सिंह साहनी जैसे बड़े नाम शामिल हैं।