यूपी में VIP का विस्तार, प्रेमचंद कश्यप और अच्छे लाल निषाद समर्थकों संग मुकेश सहनी के पार्टी में शामिल

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना/लखनऊ, 3 मई। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने उत्तर प्रदेश में अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्रेमचंद कश्यप और अच्छे लाल निषाद ने हजारों समर्थकों के साथ वीआईपी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी संस्थापक मुकेश सहनी ने दोनों नेताओं का स्वागत करते हुए उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया।

इस मौके पर मुकेश सहनी ने कहा कि नए नेताओं के जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और उत्तर प्रदेश में बदलाव की बयार तेज होगी। उन्होंने दावा किया कि अब समाज अपने अधिकारों के लिए संगठित हो रहा है और वीआईपी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है।

सहनी ने निशाद समाज के मुद्दों को उठाते हुए कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी आरक्षण का वादा पूरा नहीं करती है, तो आने वाले समय में उसे सत्ता से बाहर कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि समाज अब अपने हितों के प्रति जागरूक है और “स्वार्थी राजनीति” को जवाब देने के लिए तैयार है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

अपने संबोधन में उन्होंने संजय निषाद पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे समाज के हितों के बजाय राजनीतिक स्वार्थों को प्राथमिकता दे रहे हैं। वहीं, वीआईपी में शामिल होने के बाद प्रेमचंद कश्यप ने ओम प्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने पिछड़ों और दलितों के लिए संघर्ष का जो वादा किया था, उसे पूरा नहीं किया। इसी कारण उन्होंने अपनी पूर्व पार्टी छोड़कर वीआईपी का दामन थामा।

कश्यप ने कहा कि अब वे निषाद और कश्यप समाज के आरक्षण की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने भाजपा पर भी वादा निभाने में विफल रहने का आरोप लगाया और समाज को एकजुट करने का आह्वान किया। वहीं, पूर्व राज्यमंत्री अच्छे लाल निषाद ने भी वीआईपी की नीतियों में विश्वास जताते हुए कहा कि पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर उन्होंने यह फैसला लिया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह के जुड़ाव से उत्तर प्रदेश में वीआईपी का प्रभाव बढ़ सकता है और आने वाले चुनावों में नए समीकरण बन सकते हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article