गया, : महान स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह की जयंती के अवसर पर गया में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन स्थित सिंघारा स्थान वीर कुंवर सिंह पार्क परिसर में विजय उत्सव श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया।
दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से कार्यक्रम की शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस अवसर पर डॉ. प्रेम कुमार, संजय सिंह और अवधेश सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व अरविंद सिंह ने किया। अतिथियों का पारंपरिक तरीके से पगड़ी, तलवार और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया।
नेताओं ने किया वीरता और देशभक्ति को नमन
डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि गया की पावन धरती पर वीर कुंवर सिंह की जयंती मनाना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि उनका साहस, पराक्रम और बलिदान भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। पूर्व मंत्री संजय सिंह ने बताया कि 30 अप्रैल को मनाए जाने वाले विजय उत्सव के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने गया को भगवान विष्णु की पावन भूमि बताते हुए कहा कि इस आयोजन में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी वीर कुंवर सिंह के समावेशी नेतृत्व को दर्शाती है।
समावेशी राजनीति का संदेश
कार्यक्रम में नेताओं ने वर्तमान राजनीति पर भी बात रखते हुए कहा कि चिराग पासवान जिस तरह सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का प्रयास कर रहे हैं, उसी भावना की झलक इस आयोजन में भी देखने को मिली। यह कार्यक्रम न सिर्फ एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व को श्रद्धांजलि देने का अवसर बना, बल्कि समाज में एकता, समर्पण और देशभक्ति के संदेश को भी मजबूत करने का माध्यम बना।
गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट
वीरता का उत्सव: गया में धूमधाम से मनाई गई वीर कुंवर सिंह जयंती
A message of valor, sacrifice, and unity—a tribute to history resonates in Gaya
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
