लालू-राबड़ी की Z कैटेगरी सुरक्षा फिर बहाल, बिहार सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

एक महीने बाद बदला फैसला, लालू-राबड़ी को फिर मिली Z कैटेगरी सुरक्षा और बुलेटप्रूफ वाहन

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क:बिहार सरकार ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की Z कैटेगरी सुरक्षा दोबारा बहाल कर दी है। शुक्रवार शाम गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, दोनों नेताओं को फिर से बुलेटप्रूफ वाहन और विशेष सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।


सुरक्षा समीक्षा के बाद हुआ था बदलाव
करीब एक महीने पहले राज्य सरकार ने वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की थी। समीक्षा के बाद लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा श्रेणी में बदलाव किया गया था। इस फैसले के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया और राजद ने सरकार पर विपक्षी नेताओं की सुरक्षा में राजनीतिक कारणों से कटौती करने का आरोप लगाया।
लालू परिवार ने लौटा दी थी सरकारी सुरक्षा
सुरक्षा में कटौती से नाराज लालू परिवार ने सरकार की नई सुरक्षा व्यवस्था स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास पर तैनात सभी सुरक्षा कर्मियों को वापस भेज दिया था। इसके बाद सांसद मीसा भारती और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी अपने सुरक्षा जवान लौटा दिए थे।
बता दें कि जेड सुरक्षा में 24 घंटे शिफ्ट में 22 सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं, जिसमें बिहार पुलिस, आईटीबीपी और सीआरपीएफ के जवान शामिल होते हैं। इसमें 4-5 नेशनल सिक्योरिटी गार्ड और एक एस्कॉर्ट कार मुहैया कराई जाती है। सभी सुरक्षाकर्मी आधुनिक हथियारों से लैस होते हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article