पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले सियासी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में बिहार के प्रमुख नेता तेजस्वी यादव चुनाव प्रचार के लिए बंगाल पहुंचे हैं, जिससे राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज हो गई है। भागलपुर में बीजेपी प्रवक्ता प्रीति शेखर ने तेजस्वी यादव के दौरे पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब बिहार में ही उनकी राजनीतिक स्थिति मजबूत नहीं है, तो पश्चिम बंगाल में उनका प्रचार कोई खास असर नहीं डाल पाएगा।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना
बीजेपी प्रवक्ता ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधते हुए कहा, “डूबती नैया पर ममता दी सवार हैं।” उनका दावा है कि राज्य में बदलाव की लहर है और इस बार जनता बीजेपी को मौका देने के मूड में है। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी समेत इंडी गठबंधन के अन्य नेताओं के प्रचार से भी कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। बीजेपी के अनुसार, बंगाल में इस बार पार्टी की स्थिति मजबूत है और सरकार बनने की पूरी संभावना है।
पश्चिम बंगाल की जनता किसके दावों पर भरोसा जताती है ?
वहीं, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि दूसरे चरण के मतदान से पहले बाहरी नेताओं की सक्रियता ने चुनावी माहौल को और अधिक गरमा दिया है। सभी दल अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि पश्चिम बंगाल की जनता किसके दावों पर भरोसा जताती है और दूसरे चरण के मतदान में किसे बढ़त मिलती है।
रिपोर्ट: श्यामानंद सिंह, भागलपुर
बंगाल चुनाव में बढ़ी सियासी हलचल, तेजस्वी यादव के दौरे पर बीजेपी का निशाना
दूसरे चरण के मतदान से पहले आरोप-प्रत्यारोप तेज
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
