सड़क निर्माण कार्य में बाधा बने पोल और पेड़ हटेंगे, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: मधुबनी, 26 अप्रैल । जिले में चल रहे सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्यों को गति देने के लिए आनंद शर्मा ने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण के दौरान विद्युत पोल, पेड़ और अन्य अवरोधों को जल्द हटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने को कहा है।

जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान पाया कि मधुबनी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नई सड़कों का निर्माण और चौड़ीकरण कार्य जारी है, लेकिन कई स्थानों पर सड़क के बीच या एलायनमेंट में बिजली के पोल और पेड़ होने से निर्माण कार्य बाधित हो रहा है। इसके कारण कई योजनाएं तय समय सीमा के भीतर पूरी नहीं हो पा रही हैं।

इस पर जिलाधिकारी ने पथ निर्माण प्रमंडल मधुबनी एवं झंझारपुर, ग्रामीण कार्य प्रमंडल मधुबनी, झंझारपुर, फुलपरास, बेनीपट्टी और जयनगर के कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया है कि जहां भी विद्युत पोल या पेड़ के कारण सड़क निर्माण प्रभावित हो रहा है, उसकी सूची तैयार कर संबंधित विद्युत विभाग एवं वन विभाग को तत्काल भेजी जाए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों से अविलंब अवरोध हटाने का अनुरोध किया जाए, ताकि निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके। साथ ही ऐसी सभी सूचनाओं की एक प्रति जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला मॉनिटरिंग सेल के माध्यम से इन मामलों की नियमित निगरानी की जाएगी, ताकि सड़क निर्माण योजनाएं समय पर पूरी हो सकें और लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article