जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया में ‘बॉडी, माइंड एंड सोल’ कार्यशाला: शिक्षकों ने सीखे तनावमुक्त एवं सकारात्मक जीवन के सूत्र

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पूर्णिया, 12 जुलाई। जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया में विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए ‘बॉडी, माइंड एंड सोल’ (शरीर, मन और आत्मा) विषय पर एक प्रेरणादायी एवं सहभागितापूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की मुख्य वक्ता प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर, डांस एजुकेशनलिस्ट एवं प्रमाणित डांस थेरेपिस्ट स्वरा पटेल रहीं, जिन्होंने अपने प्रेरक विचारों एवं गतिविधियों के माध्यम से उपस्थित सभी प्रतिभागियों को मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक संतुलन का महत्व समझाया।

कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन डॉ. पीयूष अग्रवाल, वाइस चेयरमैन श्री शैलेन्द्र गुप्ता, सीईओ श्री सुजीत प्रसाद, प्रधानाचार्या श्रीमती पुलोमा नंदी, एडमिनिस्ट्रेटर श्री प्रीतम दास, वाइस प्रिंसिपल श्री राज कुमार दास, सीनियर एकेडमिक कोऑर्डिनेटर श्री त्रिबेणी पाण्डेय सहित विद्यालय के सभी समन्वयक, शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के आरंभ में विद्यालय प्रबंधन ने मुख्य वक्ता स्वरा पटेल का शॉल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

स्वरा पटेल एमबीए, उद्यमी, उत्साही नृत्यांगना, इंटरनेशनल डांस काउंसिल की सदस्य तथा फ्रांस के CDI एवं CMTAI से प्रमाणित डांस थेरेपिस्ट हैं। वे लोकप्रिय रियलिटी शो ‘डीआईडी सुपर मॉम’ की टॉप-18 प्रतिभागियों में भी शामिल रह चुकी हैं। वर्ष 2011 में स्थापित उनकी ‘रिदमस हैप्पीफीट डांस एकेडमी (RHF)’ आज 6 शहरों में 11 आफ्टर-स्कूल सेंटर, 60 से अधिक विद्यालयों के इन-स्कूल पाठ्यक्रम, 1000 से अधिक प्रशिक्षित शिक्षकों तथा 20,000 से अधिक विद्यार्थियों के साथ शिक्षा एवं व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है।

कार्यशाला के दौरान शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच, भावनात्मक सशक्तिकरण तथा तनावमुक्त जीवनशैली जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। संगीत, नृत्य, समूह गतिविधियों, संवादात्मक अभ्यासों एवं प्रेरक सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के व्यावहारिक उपाय बताए गए। सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने पूरे उत्साह और सक्रियता के साथ प्रत्येक गतिविधि में भाग लिया।

समापन अवसर पर शिक्षकों ने कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी, प्रेरणादायी एवं जीवनोपयोगी बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम उनके व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ शिक्षण कार्य को भी अधिक प्रभावी एवं आनंददायक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर स्वरा पटेल ने कहा, “जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया केवल विद्यार्थियों के ही नहीं, बल्कि अपने शिक्षकों के व्यक्तित्व विकास एवं मानसिक स्वास्थ्य को भी समान महत्व देता है। विद्यालय का यह सकारात्मक, प्रगतिशील एवं सहयोगात्मक वातावरण वास्तव में अनुकरणीय है।”

विद्यालय प्रबंधन ने सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों के समग्र विकास, मानसिक स्वास्थ्य एवं व्यावसायिक उत्कृष्टता के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के प्रेरणादायी एवं नवाचारपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा, ताकि शिक्षक अधिक ऊर्जावान, रचनात्मक एवं प्रेरित होकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अपना सर्वोत्तम योगदान दे सकें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article