मुख्यमंत्री ने दानवीर भामाशाह जी को उनकी जयंती के अवसर पर नमन किया

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 29 अप्रैल 2026: दानवीर Bhamashah की जयंती के अवसर पर राजधानी पटना के पुनाईचक पार्क में भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री Samrat Choudhary और राज्यपाल Syed Ata Hasnain ने भामाशाह जी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री Vijay Kumar Choudhary, पूर्व राज्यपाल Ganga Prasad, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक Sanjay Saraogi, पूर्व मंत्री सह विधायक Shravan Kumar, विधान पार्षद Lalan Sarraf और विधान पार्षद Kumud Verma सहित कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें आरती-पूजन, भजन-कीर्तन, राष्ट्रगान, बिहार गीत और देशभक्ति गीत शामिल रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भामाशाह जी के त्याग, परोपकार और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article