ज्वेलरी कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर कैट-एआईजेजीएफ प्रतिनिधिमंडल की राज्यपाल से मुलाकात

Amit Singh

NEWS PR डेस्क: पटना, 29 अप्रैल। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAT) और ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन (AIJGF) बिहार के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल Syed Ata Hasnain से शिष्टाचार मुलाकात कर ज्वेलरी कारोबारियों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे उठाए। यह मुलाकात प्रदेश अध्यक्ष Ashok Kumar Verma के नेतृत्व में हुई।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को बताया कि बीते महीनों में बिहार में ज्वेलरी व्यापारियों के साथ लूट और हत्या जैसी घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे व्यवसायियों में भय का माहौल है। उन्होंने इन घटनाओं पर चिंता जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

श्री वर्मा के अनुसार, राज्यपाल ने सभी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि इस मुद्दे पर वे मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे, ताकि उचित कदम उठाए जा सकें।

इस शिष्ट मंडल में अशोक कुमार वर्मा के अलावा राकेश कुमार डालमिया, राज कुमार राजा, शीतल नायक एवं देवेन्द्र देव वर्मा शामिल हुए।

Share This Article