बंगाल में बीजेपी को प्रचंड बहुमत ! ममता बनर्जी की TMC साफ; क्या रहे बीजेपी की जीत के अहम फैक्टर ?

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की मतगणना ने राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत दे दिए हैं। 294 में से 293 सीटों पर जारी गिनती के बीच बहुमत का आंकड़ा 148 है, और शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट बढ़त के साथ सरकार बनाने की स्थिति में दिखाई दे रही है। रुझानों के मुताबिक बीजेपी करीब 194 सीटों पर आगे है, जबकि तृणमूल कांग्रेस लगभग 92 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है।

यह तस्वीर 2021 के चुनावों से बिल्कुल उलट है, जब ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी ने 200 से अधिक सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी थी, जबकि बीजेपी 77 सीटों के साथ मुख्य विपक्षी दल बनी थी। लेकिन इस बार के रुझान सत्ता परिवर्तन की ओर इशारा कर रहे हैं।

विश्लेषकों के मुताबिक इस संभावित बदलाव के पीछे कई कारक काम कर रहे हैं। सबसे बड़ा कारण लंबे समय से सत्ता में रहने के चलते टीएमसी के खिलाफ बनी एंटी-इंकम्बेंसी मानी जा रही है। 2011 से सत्ता में रही पार्टी को इस बार जनता की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

दूसरी ओर बीजेपी ने पिछले एक दशक में राज्य में अपना जनाधार लगातार बढ़ाया है। 2016 में सीमित उपस्थिति से आगे बढ़ते हुए 2021 में मजबूत विपक्ष बनने और उसके बाद संगठन विस्तार ने पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाया है। इसके अलावा, भ्रष्टाचार के आरोप- जैसे शिक्षक भर्ती और राशन घोटाले- भी चुनावी मुद्दा बने। इन मामलों में पार्टी के कुछ नेताओं की गिरफ्तारी से टीएमसी की छवि को नुकसान पहुंचा, जिसका असर वोटिंग रुझानों में दिख सकता है।

महिला सुरक्षा, स्थानीय कानून-व्यवस्था और पहचान से जुड़े मुद्दों को भी विपक्ष ने जोर-शोर से उठाया। साथ ही सीमा पार घुसपैठ और मतदाता सूची संशोधन जैसे विषयों ने भी राजनीतिक बहस को प्रभावित किया।चुनाव प्रचार में नरेंद्र मोदी और अमित शाह जैसे राष्ट्रीय नेताओं की सक्रियता ने बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने में भूमिका निभाई। “डबल इंजन सरकार” और कल्याणकारी योजनाओं के वादों के जरिए मतदाताओं को साधने की कोशिश की गई।

हालांकि, ये सभी आंकड़े अभी शुरुआती रुझानों पर आधारित हैं और अंतिम नतीजों में बदलाव संभव है। लेकिन फिलहाल की स्थिति यह संकेत दे रही है कि पश्चिम बंगाल में सत्ता का समीकरण बदल सकता है और बीजेपी इतिहास रचने के करीब पहुंच गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article