डॉ. संतोष मांझी ने संभाला पदभार, किसानों की सिंचाई सुविधा बढ़ाना पहली प्राथमिकता

मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि राज्य में जल स्तर बढ़ाने, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करने और जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के माध्यम से किसानों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को मजबूत करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य किसानों के चेहरे पर खुशहाली लाना है।

Amit Singh

NEWS PR डेस्क: पटना, 09 मई 2026 : बिहार सरकार के लघु जल संसाधन विभाग के माननीय मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने शनिवार को विकास भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विभाग के सचिव बी. कार्तिकेय धनजी, अपर सचिव संगीता सिंह, अपर सचिव सुशांत कुमार, अभियंता प्रमुख सुनील कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और शुभकामनाएँ दीं।

पदभार ग्रहण करने के बाद विभागीय सचिव ने मंत्री को विभाग की विभिन्न योजनाओं की वर्तमान प्रगति और आगामी कार्ययोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि राज्य में जल स्तर बढ़ाने, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करने और जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के माध्यम से किसानों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को मजबूत करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य किसानों के चेहरे पर खुशहाली लाना है।

उन्होंने यह भी कहा कि विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों के साथ नियमित समीक्षा और मंथन बैठकें आयोजित की जाएंगी। साथ ही किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नई योजनाएँ शुरू की जाएंगी, ताकि कृषि उत्पादन में वृद्धि हो और किसानों की आय बढ़ सके।

Share This Article