चुनाव में करोड़ों खर्च, जनता के लिए नाव मुफ्त क्यों नहीं?” — पप्पू यादव

विक्रमशिला सेतु विवाद में पप्पू यादव का सरकार पर सीधा हमला

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण कर राज्य सरकार और निर्माण कंपनी पर तीखा हमला बोला है। एसडीआरएफ की नाव से गंगा की बीच धारा तक पहुंचे सांसद ने पुल की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल उठाए और जनता को हो रही परेशानियों पर नाराजगी जताई।


नवगछिया की ओर से निरीक्षण करते हुए पप्पू यादव भागलपुर के बरारी घाट पहुंचे, जहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पुल हादसे और लोगों की परेशानी के लिए आखिर जिम्मेदार कौन है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सरकार के पास इतने संसाधन नहीं हैं कि आम लोगों के लिए स्टीमर और नाव सेवा मुफ्त की जा सके।


सांसद ने कहा कि चुनावों में करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन जनता की सुविधा और सुरक्षा के लिए सरकार के पास व्यवस्था नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि नाविकों के जरिए लोगों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है। छात्रों से भी नाव यात्रा के लिए पैसे लिए जा रहे हैं, जबकि दूध और सब्जियों जैसी जरूरी चीजों की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


पुल निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत
पप्पू यादव ने निर्माण कंपनी और केंद्र सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने कई बार केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari समेत संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर पुल निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुल निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे फोरलेन पुल को लेकर भी सांसद ने सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि निर्माणाधीन पुल के पाया के पास जाकर उन्होंने सरिया और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता देखी, जिसे लेकर उन्हें गंभीर आशंका है।
पुल की मरम्मत में जानबूझकर देरी की जा रही है
पप्पू यादव ने विकास की रफ्तार पर तंज कसते हुए कहा, “चीन में तकनीक इतनी उन्नत है कि वहां 1 दिन में पुल का निर्माण कर लिया जाता है, लेकिन हमारे बिहार की स्थिति यह है कि 15 दिन बीत जाने के बाद भी हम पुल का एक पाया तक दुरुस्त नहीं कर सके।’ उन्होंने आरोप लगाया कि पुल की मरम्मत में जानबूझकर देरी की जा रही है, जो पूरी तरह से सरकार की नाकामी है।
तत्काल मुफ्त स्टीमर सेवा शुरू की जाए
सांसद ने सरकार से मांग की कि प्रभावित लोगों के लिए तत्काल मुफ्त स्टीमर सेवा शुरू की जाए और पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत जल्द पूरी हो। उन्होंने कहा कि जिस काम को एक हफ्ते में पूरा हो जाना चाहिए था, वह अब तक अधूरा है। पप्पू यादव ने कहा कि अगर सरकार जनता की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित नहीं कर सकती, तो जिम्मेदार लोगों को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article