श्रावणी मेला 2026 की तैयारी तेज, भागलपुर प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर बनाई रणनीति

श्रावणी मेला को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं की तैयारियां तेज कीं

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर भागलपुर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए समीक्षा भवन सभागार में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. नवल किशोर चौधरी और प्रमोद कुमार यादव ने की।


बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ श्रावणी मेला के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा तट से हर साल लाखों कांवरिया गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना होते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, प्रकाश व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और आपातकालीन सेवाओं को लेकर विशेष तैयारी करने पर जोर दिया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि इस बार मेले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि मेले में पुलिस बल की तैनाती, ट्रैफिक प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा हुई है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके। प्रशासन के अनुसार इस वर्ष श्रावणी मेला 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगा। मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिसे देखते हुए प्रशासन अभी से तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है।
भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article