बगहा में विवाहिता की संदिग्ध मौत,मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

बगहा में विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद दहेज हत्या का आरोप, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क:बगहा के चौतरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पतिलार दुसाधी पट्टी गांव में 28 वर्षीय विवाहिता राधा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर गला दबाकर हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जानकारी के अनुसार, राधा देवी की शादी वर्ष 2018 में पतिलार दुसाधी पट्टी निवासी रंजन पासवान से हुई थी। वह मूल रूप से योगापट्टी थाना क्षेत्र के मछरगांवा गांव की रहने वाली थी। दंपती की करीब दो वर्ष की एक पुत्री भी है। मृतका के भाई राजू पासवान ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दो लाख रुपये और बिछावन के सामान की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर राधा देवी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। इस मामले को लेकर करीब दो माह पहले पंचायत भी हुई थी, लेकिन विवाद का समाधान नहीं निकल सका।
सब्जी खरीदने के लिए 300 रुपये फोनपे के माध्यम से मंगवाए थे
राजू पासवान ने बताया कि गुरुवार दोपहर उनकी बहन ने सब्जी खरीदने के लिए 300 रुपये फोनपे के माध्यम से मंगवाए थे। इसके कुछ घंटे बाद रात करीब 10 बजे राधा की मौत की सूचना मिली। परिजन जब रात 11 बजे ससुराल पहुंचे तो राधा देवी का शव बेड पर पड़ा हुआ था।
परिजनों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप
मृतका के भाई ने ससुर अर्जुन पासवान सहित अन्य परिजनों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article