झाड़ी में मिली नवजात बच्ची को मिला नया जीवन, प्रशासन ने सुरक्षित आश्रय तक पहुंचाया

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: मधुबनी, 16 मई। मधुबनी जिले के अरेर थाना क्षेत्र के माधवापट्टी गांव में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई, जहां एक नवजात बच्ची झाड़ी में परित्यक्त अवस्था में मिली। हालांकि एक स्थानीय युवक की संवेदनशीलता और प्रशासन की तत्परता ने बच्ची को नया जीवन और सुरक्षित आश्रय दिला दिया।

जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी मोहम्मद अनीश ने झाड़ी में नवजात बच्ची को देखा। उन्होंने तुरंत बच्ची को सुरक्षित अपने घर ले जाकर उसकी देखभाल शुरू की और संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन और जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम सक्रिय हो गई।

टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्ची का रेस्क्यू किया और आवश्यक चिकित्सकीय जांच कराई। इसके बाद विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी करते हुए बाल कल्याण समिति, मधुबनी के निर्देश पर बच्ची को विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान (SAA) में सुरक्षित रखा गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

नवजात बच्ची के सुरक्षित पहुंचने पर संस्थान परिसर में एक भावनात्मक स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक नितेश कुमार पाठक की मौजूदगी में बच्ची के उज्ज्वल भविष्य और सुरक्षित जीवन की कामना की गई। खुशी के इस मौके पर केक काटकर सभी ने मानवता और बाल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।

अधिकारियों ने कहा कि हर बच्चे को सुरक्षित बचपन, प्यार और संरक्षण का अधिकार है। समाज के लोगों से अपील की गई कि ऐसे मामलों में संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत प्रशासन या चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दें, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

जिला प्रशासन ने मोहम्मद अनीश की मानवीय संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि समाज में ऐसे सकारात्मक उदाहरण दूसरों के लिए प्रेरणा बनते हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article