औरंगाबाद: दवा व्यवसायियों की देशव्यापी हड़ताल, मेडिकल दुकानों पर लटके ताले

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में एकजुट हुए दवा व्यवसायी, देशभर में मेडिकल दुकानों पर दिखा बंद का असर

Rashmi Tiwari

औरंगाबाद में मंगलवार को दवा व्यवसायियों की देशव्यापी बंदी का व्यापक असर देखने को मिला, जहां शहर की अधिकांश मेडिकल दुकानें बंद रहीं और दवा खरीदने पहुंचे लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। सुबह से ही मरीजों और उनके परिजनों की भीड़ विभिन्न दवा दुकानों पर पहुंचती रही, लेकिन दुकानों पर ताला लटका देखकर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बंदी का आह्वान ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा किया गया है, जिसका समर्थन देशभर के दवा व्यवसायियों ने किया।

ऑनलाइन दवा आपूर्ति व्यवस्था पर रोक लगाने की मांग को लेकर यह देशव्यापी बंद बुलाया गया है, जिसमें सभी दवा व्यवसायी एकजुट होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

औरंगाबाद में बंदी का असर इतना व्यापक रहा कि कई प्रमुख बाजारों में मेडिकल स्टोर पूरी तरह बंद नजर आए। वहीं बंदी के कारण मरीजों और आम लोगों को आवश्यक दवाएं लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
औरंगाबाद से रूपेश पत्रकार की रिपोर्ट

Share This Article