पूर्व विधायक गोपाल मंडल के बेटे की तलाश खत्म, पुलिस ने किया बरामद

24 घंटे में पुलिस ने सुलझाया हाई प्रोफाइल मामला

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर में पूर्व विधायक गोपाल मंडल के परिवार से जुड़ा हाई प्रोफाइल मामला आखिरकार सुलझ गया। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल के लापता बेटे तरुण कुमार नीरज को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। खास बात यह रही कि बरारी थाना पुलिस ने मामला दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर ही युवक को खोज निकाला। तरुण अपने ही घर के पास स्थित मुसहरी टोला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से मिला।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि 18 मई की शाम तरुण कुमार नीरज का अपने छोटे भाई आशीष मंडल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों भाइयों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में तरुण घर छोड़कर निकल गया। इसके बाद उसका मोबाइल फोन भी बंद हो गया, जिससे परिवार का उससे संपर्क पूरी तरह टूट गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

तरुण के अचानक गायब होने के बाद गोपाल मंडल के परिवार में हड़कंप मच गया। परिवार, रिश्तेदार और समर्थक लगातार उसकी तलाश में जुट गए। भागलपुर के अलावा पूर्णिया, रुपौली, धमदाहा, कटिहार, नवगछिया, मुंगेर, कहलगांव और पीरपैंती समेत कई इलाकों में खोजबीन की गई। रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।गोपाल मंडल के परिवार में हड़कंप

लगातार तलाश के बावजूद जब तरुण का पता नहीं चला, तब बरारी थाने में उसके लापता होने की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। मामला पूर्व विधायक के परिवार से जुड़ा होने के कारण भागलपुर के एसएसपी ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। एसएसपी के आदेश पर बरारी थानाध्यक्ष विकास कुमार और पुलिस की टेक्निकल सेल की टीम ने जांच शुरू की।

पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और स्थानीय इनपुट के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। बुधवार शाम पुलिस ने तरुण कुमार नीरज को बरारी थाना क्षेत्र के मुसहरी टोला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से सकुशल बरामद कर लिया। यह जगह उनके घर से कुछ ही दूरी पर बताई जा रही है। तरुण के सुरक्षित मिलने के बाद परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों ने राहत की सांस ली है। पुलिस के मुताबिक युवक पूरी तरह सुरक्षित है और मामले की आगे की जांच जारी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article