TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों का अल्टीमेटम, 30 मई तक नोटिफिकेशन नहीं तो महाआंदोलन

TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों का आर-पार का ऐलान

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। TRE-4 नोटिफिकेशन की मांग को लेकर अब आंदोलन और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। नाराज अभ्यर्थियों ने बिहार सरकार को 30 मई तक का अल्टीमेटम दे दिया है। साफ चेतावनी दी गई है कि तय समय तक अगर TRE-4 का विज्ञापन जारी नहीं हुआ तो पूरे बिहार में बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।


छात्र नेता खुशबू पाठक की ओर से जारी पोस्टर ने आंदोलन को और धार दे दी है। पोस्टर में बड़े अक्षरों में लिखा गया है — “अबकी बार, आर-पार”। साथ ही घोषणा की गई है कि अगर सरकार ने नोटिफिकेशन जारी नहीं किया तो 1 जून को ‘थाली-बेलन क्रांति आंदोलन’ चलाया जाएगा। अभ्यर्थियों ने ऐलान किया है कि एक बार फिर पटना की सड़कों पर हजारों छात्र उतरेंगे और महाआंदोलन करेंगे।
बुधवार को भी राजधानी पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला। पटना कॉलेज से लेकर बीपीएससी कार्यालय तक अभ्यर्थियों ने मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

हालात उस वक्त तनावपूर्ण हो गए जब प्रदर्शन उग्र होने लगा। पुलिस ने अभ्यर्थियों को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद धक्का-मुक्की और हंगामे की स्थिति बन गई। इस दौरान छात्र नेता समेत कई अभ्यर्थियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कुछ प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग भी किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी नहीं होगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

वहीं, इस पूरे मामले पर बिहार सरकार की ओर से शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सरकार TRE-4 को लेकर पूरी तरह गंभीर है और जल्द ही परीक्षा का शेड्यूल जारी किया जाएगा। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग लगातार तैयारी में जुटा है और बीपीएससी के साथ बातचीत चल रही है। शिक्षा मंत्री ने अभ्यर्थियों से आंदोलन खत्म कर परीक्षा की तैयारी करने की अपील भी की। उन्होंने कहा, “जो चीज होने जा रही है, उसके लिए आंदोलन करने का कोई फायदा नहीं है। आने वाले दिनों में जल्द परीक्षा आयोजित की जाएगी।”

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article