भागलपुर के नाथनगर से 5 बच्चियां लापता, इलाके में मचा हड़कंप

भागलपुर में 5 बच्चियों के गायब होने से मचा हड़कंप

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां लालूचक इलाके से पांच बच्चियों के अचानक लापता होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद से परिजन बेहद परेशान हैं और लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, देर रात तक सभी बच्चियां अपने-अपने घरों में मौजूद थीं, लेकिन सुबह होते ही उनके गायब होने की सूचना मिली, जिससे परिवार और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लापता बच्चियों में श्वेता कुमारी, पल्लवी कुमारी, सोनम कुमारी और गंगा कुमारी समेत अन्य बच्चियों के नाम सामने आए हैं। परिजनों का कहना है कि बच्चियां बिना किसी सूचना के घर से निकलीं और उसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिला।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

घटना की जानकारी मिलते ही नाथनगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के इलाकों में छानबीन कर रही है और संभावित स्थानों पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोग भी बच्चियों की सुरक्षित बरामदगी को लेकर प्रशासन से लगातार अपील कर रहे हैं। परिजनों ने भी पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द बच्चियों को खोजने की मांग की है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और मामले को पूरी गंभीरता से लिया गया है।।
भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article