औद्योगिक विकास को गति: ₹350 करोड़ के निवेश से 2300 रोजगार के अवसर होंगे सृजित

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 23 मई। उद्योग विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) की प्रोजेक्ट क्लियरेंस कमिटी (PCC) की बैठक उद्योग विभाग के सचिव सह प्रबंध निदेशक, बियाडा एवं आईडा, कुंदन कुमार की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस बार की बैठक में समिति द्वारा 20 परियोजनाओं को लगभग 30 एकड़ भूमि आवंटित किया गया।

प्रस्तावित परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में ₹350 करोड़ के निवेश का अनुमान है, जिससे लगभग 2300 लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। माननीय उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि राज्य में स्वीकृत हो रही नई औद्योगिक परियोजनाएँ बिहार के औद्योगिक एवं तकनीकी विकास को नई दिशा प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार एवं कौशल आधारित अवसर सृजित होंगे। बिहार सरकार निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण विकसित करते हुए राज्य को आधुनिक औद्योगिक एवं विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

उद्योग विभाग के सचिव सह बियाडा एवं आईडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार ने कहा कि राज्य सरकार संतुलित एवं समग्र औद्योगिक विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। BIADA के माध्यम से पारदर्शी एवं समयबद्ध प्रक्रिया के तहत निवेशकों को औद्योगिक भूखंड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही, सुदृढ़ अवसंरचना, बेहतर कनेक्टिविटी, सुगम प्रक्रियाएँ एवं नीतिगत सहयोग के माध्यम से निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि परियोजनाओं का त्वरित एवं प्रभावी क्रियान्वयन हो सके।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

समिति द्वारा स्वीकृत परियोजनाओं में खाद्य प्रसंस्करण, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, PEB फैब्रिकेशन निर्माण, फर्नीचर निर्माण, PVC एवं UPVC पाइप निर्माण, CBG, हेल्थकेयर तथा जनरल मैन्युफैक्चरिंग जैसे विविध क्षेत्र शामिल हैं। इन परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में औद्योगिक आधार को मजबूती मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों का विस्तार होगा। ये इकाइयाँ राज्य के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में स्थापित की जाएंगी जिनमें प्रमुख है IA कुमारबाग, IGC बेगूसराय, IA हाजीपुर, IA पाटलिपुत्र, IA बरियारपुर एवं IA सासाराम।

प्रमुख स्वीकृत इकाइयों में Bharat GPS Bioenergy Pvt Ltd, Crispano Foods & Beverage Pvt Ltd, SP Institute of Workforce Development Pvt Ltd, Experia Prefaxo Pvt Ltd, Rayush Healthcare Pvt Ltd तथा Makhayo Foods Pvt Ltd सहित अन्य कंपनियां शामिल हैं। इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article