NEET-2026 को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, सभी जिलों में सख्त सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 06 जून। आगामी 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली NEET-2026 परीक्षा को लेकर बिहार सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचारमुक्त संचालन के लिए सभी निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया।

सरकार ने परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की है कि NEET परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को बिहार राज्य की सरकारी बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए संबंधित विभागों को समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

समीक्षा बैठक में जानकारी दी गई कि बिहार के 35 जिलों में कुल 331 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बिजली, चिकित्सा सहायता सहित सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायत मिलने पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिहार में सिक्योरिटी पर राजनीति तेज, राबड़ी देवी के बाद तेजस्वी यादव ने भी हटाई सुरक्षाबाबा साहेब के संविधान के साथ भारत पहुंचे CJP फाउंडर अभिजीत दिपके के

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article