नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, नए साल में थी खपाने की तैयारी

Puja Srivastav
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR डेस्क। पटना नए वर्ष के जश्न को देखते हुए शराब माफिया सक्रिय हो गए हैं। तस्कर शराब की खेपें पटना पहुंचा रहे हैं। हालांकि पुलिस भी शराब माफिया के मनसूबों पर पानी फेरने के लिए सक्रिय है। सड़क, ट्रेन और नदी के रास्तों से शराब लाने की कोशिशें की जा रही है। पटना पुलिस इन तीनों मार्गों पर निगरानी रखकर माफिया को काबू करने में जुटी है।

इसी कड़ी में उत्पाद विभाग के अधिकारीयों ने रामकृष्णा नगर थाना अन्तर्गत खेमानीचक इलाके में अवैध शराब निर्माण के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस को इस संबंध में दो–तीन दिन पहले गोपनीय सूचना मिली थी। इसके सत्यापन के बाद आज जगदंबा कॉलोनी खेमानीचक में रेड की गई। छापेमारी के दौरान एक लॉज जैसे मकान के कमरे में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री चलती हुई पाई गई।

मौके से विभिन्न नामी कंपनियों की शराब की खाली बोतलें, ढक्कन और क्यूआर कोड बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मौके से करीब 60 लीटर तैयार शराब और लगभग 53 लीटर स्प्रिट बरामद किया है। स्प्रिट से बड़ी मात्रा में शराब तैयार की जा सकती थी। इसके अलावा शराब बनाने में प्रयुक्त एक लोहे की मशीन और उसमें इस्तेमाल होने वाला करीब 4 लीटर केमिकल भी जब्त किया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जांच में सामने आया है कि शराब बनाने वाला व्यक्ति बेहद शातिर है। वह हाइड्रोमीटर सेट का उपयोग करके शराब की स्ट्रैंथ माप रहा था और नामी कंपनियों की शराब की स्ट्रैंथ से मिलान करके नकली शराब तैयार की जा रही थी, ताकि उसकी असलियत की पहचान न हो सके। पुलिस के अनुसार, नए साल के मौके पर इस नकली शराब को खपाने की तैयारी थी।

वहीं दूसरी ओर सचिवालय थाना क्षेत्र में भी अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सचिवालय थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति ट्रेन से अवैध विदेशी शराब उतारकर मोटरसाइकिल के माध्यम से ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थान पर छापेमारी की। पुलिस के वाहन को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे। लेकिन पुलिस बल की तत्परता से उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया।

इसके पश्चात तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से कुल 8 बैग बरामद किए गए, जिनमें 82.89 लीटर अवैध विदेशी शराब पाई गई। इस कार्रवाई में कुल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। साथ ही शराब के परिवहन में प्रयुक्त 3 मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article