रक्सौल सीमा पर बढ़ी चौकसी, संदिग्ध हालात में मिले दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इमिग्रेशन विभाग और हरैया थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने नियमित जांच के दौरान एक स्विस महिला और म्यांमार के एक युवक को बिना वैध दस्तावेजों के भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश करते हुए पकड़ा। इस घटना के बाद सीमा सुरक्षा व्यवस्था और भी कड़ी कर दी गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जानकारी के अनुसार, हरैया थाना क्षेत्र के कस्टम चौक के पास इमिग्रेशन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम नियमित जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान नेपाल की ओर से भारत में प्रवेश कर रहे दो विदेशी नागरिक अधिकारियों को संदिग्ध प्रतीत हुए। जांच के लिए रोकने पर जब उनसे पासपोर्ट, वीजा और अन्य वैध यात्रा दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई भी अधिकृत कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।
दस्तावेज नहीं मिलने पर दोनों को तत्काल हिरासत में लेकर हरैया थाना लाया गया, जहां उनसे विस्तृत पूछताछ की गई। पूछताछ में महिला ने अपनी पहचान स्विट्जरलैंड की निवासी जुनिला थेक श्रेष्ठा के रूप में बताई, जबकि युवक ने अपना नाम आंग निंग लेट बताया, जो म्यांमार के यांगून का रहने वाला है।

मामले की पुष्टि करते हुए हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि इमिग्रेशन विभाग की लिखित शिकायत के आधार पर दोनों विदेशी नागरिकों के खिलाफ विदेशी अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।
जांच एजेंसियों के सामने कई सवाल
सुरक्षा एजेंसियों के लिए सबसे बड़ा सवाल यह है कि स्विट्जरलैंड और म्यांमार के नागरिक एक साथ भारत में बिना वैध दस्तावेजों के प्रवेश करने की कोशिश क्यों कर रहे थे। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि दोनों के बीच क्या संबंध है और उनके भारत आने का वास्तविक उद्देश्य क्या था।
दोनों से पूछताछ जारी
पुलिस और खुफिया विभाग इस एंगल से भी जांच कर रहे हैं कि कहीं इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क या संदिग्ध गतिविधि तो नहीं है। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है और उनके यात्रा इतिहास समेत अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।घटना के बाद रक्सौल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। सीमा पर तैनात एजेंसियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं तथा निगरानी और गश्त बढ़ा दी गई है।
मोतिहारी से संतोष राउत की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article