भोजपुर में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप: पूर्व होमगार्ड जवान की हत्या, कई घायल

“जमीन के विवाद ने छीनी एक जान, गांव में तनाव और कानून व्यवस्था पर सवाल”

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भोजपुर: जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सोभनाथ बथान में एक कट्ठा जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें मारपीट के दौरान एक पूर्व होमगार्ड जवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 65 वर्षीय नंद जी सिंह, स्वर्गीय मोलन सिंह के पुत्र, निवासी सोभनाथ बथान के रूप में की गई है।

घटना सोमवार की बताई जा रही है, जिसमें दो पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद ने तूल पकड़ लिया। मारपीट में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड चले, जिससे कई लोग घायल हो गए।घटना में नंद जी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इस हिंसा में दयानंद सिंह, लक्ष्मण यादव, धनजी यादव, पिंटू यादव और चना मुनि देवी समेत पांच लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जानकारी के अनुसार, श्री भगवान यादव और दयानंद सिंह के बीच वर्ष 2016 से एक कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को इसी विवाद के दौरान खेत में कहासुनी के बाद मामला मारपीट में बदल गया, जिसके बाद स्थिति बेकाबू हो गई।घटना के बाद मंगलवार को आक्रोशित लोगों ने शव को पोस्टमार्टम के बाद जगदीशपुर नया टोला मोड़ पर रखकर सड़क जाम कर दिया और आगजनी कर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
कड़ी कार्रवाई की मांग
दयानंद सिंह ने आरोप लगाया कि उनके भाई की हत्या की गई है, जबकि पुलिस ने उनके पक्ष के ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।मृतक के परिवार में तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं, जबकि उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। वहीं घायल चना मुनि देवी ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। आरा से आकाश कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article