शहीद दिवस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अमर शहीदों को किया नमन, शहीद स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क: शहीद दिवस के अवसर पर मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना स्थित शहीद स्मारक परिसर में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने 11 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सात अमर शहीदों को याद करते हुए उन्हें शत्-शत् नमन किया।

मुख्यमंत्री ने राजकीय समारोह के दौरान शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में बिहार के योगदान और अमर शहीदों के बलिदान को स्मरण किया गया।
शहीद पार्क में अमर ज्योति के समक्ष पुष्प चक्र अर्पित
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्रीगण, विधायकगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने बिहार विधानमंडल परिसर स्थित शहीद पार्क का दौरा किया। यहां अमर ज्योति के समक्ष पुष्प चक्र अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम के तमाम अमर शहीदों को नमन किया गया।
सात अमर शहीदों के बलिदान को किया याद
11 अगस्त 1942 को आजादी की लड़ाई में शहीद हुए सात वीर सपूतों—उमाकांत प्रसाद सिंह,रामानन्द सिंह,सतीश प्रसाद झा,जगतपति कुमार,देवीपद चौधरी,राजेन्द्र सिंह,राम गोविन्द सिंह—के बलिदान को मुख्यमंत्री ने श्रद्धापूर्वक याद किया।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी दी श्रद्धांजलि
शहीद स्मारक परिसर में उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव, भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, विधायक श्याम रजक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त मयंक वरवड़े, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा, अमर शहीदों के परिजन एवं अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Share This Article