CCTV में कैद मौत का मंजर! स्कॉर्पियो से भिड़ी बाइक, युवक ने मौके पर तोड़ा दम

रफ्तार और लापरवाही ने ली एक और जान, हादसे की पूरी घटना CCTV में कैद।

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। तेज रफ्तार बाइक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे का पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।


सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक स्कॉर्पियो चालक सड़क पर वाहन मोड़ रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही बाइक सीधे स्कॉर्पियो से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार लोग एक होटल में पार्टी करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।


सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दुर्घटना में किस पक्ष की लापरवाही थी। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। औरंगाबाद से रूपेश पत्रकार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article