शराबबंदी वाले बिहार मे,चार दोस्तों ने मिलकर की शराब पार्टी, बिगड़ी तबयत, एक की मौ*त

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK – इस व्यक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।बिहार में शराबबंदी लागू है। वही जहरीली शराब से मौत का सिलसिला भी लगातार जारी है। ताजा मामला वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र का है। जहां मझौली गांव के रहने वाले चार दोस्तों ने मिलकर शराब पार्टी की जिस दौरान सुबह में उन लोगों की तबीयत अचानक खराब हुई। मृतक के परिजनों की माने तो शराब पीने के बाद से तबीयत खराब होने लगी। वही लोगों ने बताया कि उन्हें आंखों से कम दिखाई दे रहा है आनन फानन में तबीयत खराब सभी तीनों लोगों को पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के मेदांता अस्पताल में गुरुवार की देर रात भर्ती कराया गया। जहां एक शौर्य कुमार नाम के युवक की मौत इलाज के क्रम में हुई है। जिसका पोस्टमार्टम पीएमसीएच में कराया जा रहा है। फिलहाल परिजनों ने बताया कि दो लोग सतीश और कमलेश की स्थिति नाजुक बनी हुई है। मंझौली के ग्रामीणों की माने तो इलाके के अवैध शराब के माफिया जितेंद्र कुमार पिता नवल राय विगत कई वर्षों से स्थानीय पुलिस और उत्पाद विभाग के मिली भगत से अवैध शराब बेच रहा है।

अवैध शराब माफिया जितेंद्र कुमार कई बार जेल भी मध निषेध उत्पाद विभाग के द्वारा करवाई मे पूर्व में जेल जा चुका है। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है मृतक शौर्य कुमार उर्फ छोटू रिलायंस कंपनी में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था। पिता प्राइवेट जॉब करते है। वही मृतक दो भाइयों में बड़ा था जिसपर परिवार का पूरा बोझ था। मिली जानकारी के अनुसार मृतक शौर्य अपने बहनोई कमलेश और अन्य दोस्तों के साथ शराब पार्टी की जिसके बाद उन सभी की स्थिति नाजुक बन गई। फिलहाल दो की स्थिति नाजुक है चौथा राजा खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article