महादलित टोला में सखी वार्ता कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं को अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: जहानाबद, 20 जून। महिलाओं और किशोरियों को उनके अधिकारों तथा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से महादलित टोला गुलाबगंज में “सखी वार्ता” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार के अंतर्गत संचालित डिस्ट्रिक्ट हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन (DHEW) के तत्वावधान में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और किशोरियों ने भाग लिया। इस दौरान उन्हें महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। जेंडर स्पेशलिस्ट शैलेश कुमार एवं केस वर्कर अंजुषा कुमारी ने बाल विवाह निषेध, वन स्टॉप सेंटर, सामाजिक पुनर्वास कोष, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना समेत महिलाओं के संरक्षण एवं सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

विशेषज्ञों ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि वे किस प्रकार सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकती हैं तथा समाज में लैंगिक समानता स्थापित करने में अपनी भूमिका निभा सकती हैं। साथ ही महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी प्रावधानों के प्रति भी जागरूक किया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कार्यक्रम में महिलाओं से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने, बाल विवाह जैसी बुराइयों का विरोध करने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई।

इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षिका स्मिता सिन्हा, आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहायिकाएं एवं स्थानीय महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने की आवश्यकता जताई।

जिला प्रशासन ने बताया कि महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और कानूनी रूप से सशक्त बनाने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। सखी वार्ता जैसे कार्यक्रम महिलाओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article