सुपौल में दिनदहाड़े 6 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने बंधन बैंक कर्मियों को बनाया निशाना

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: बिहार में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में एनएच-106 पर हथियारबंद बदमाशों ने बंधन बैंक के कर्मियों से 6 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।


बाइक सवार बदमाशों ने रोकी गाड़ी
जानकारी के अनुसार, बंधन बैंक की बसंतपुर शाखा के बैंक मैनेजर और एक अन्य कर्मी वाहन से 6 लाख रुपये लेकर जा रहे थे। इसी दौरान परसरमा गांव स्थित नर्दग पुल के समीप अपाची बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने हथियार के बल पर चालक अमित को वाहन से नीचे उतार दिया और बैंक मैनेजर को धमकाते हुए नकदी से भरा बैग छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए
मास्क पहनकर पहुंचे थे अपराधी
बताया जा रहा है कि दोनों बदमाशों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था, जिसके कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी। घटना के बाद स्थानीय लोगों और बैंक कर्मियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। इसके बाद वीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर बैंक कर्मियों से पूछताछ की और आवश्यक निर्देश दिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुपौल के पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है और विभिन्न बिंदुओं पर जांच जारी है।
सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बैंक कर्मी वीरपुर से लौट रहे थे। हालांकि, वे इतनी बड़ी राशि लेकर कहां जा रहे थे, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। जानकारी यह भी मिली है कि नकदी के परिवहन की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी और न ही सुरक्षा की मांग की गई थी। जबकि बड़ी राशि के परिवहन के दौरान पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने का प्रावधान मौजूद है। ऐसे में सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
जल्द होगा खुलासा : एसपी
एसपी शरथ आरएस ने बताया कि 6 लाख रुपये की लूट की सूचना प्राप्त हुई है। पीड़ितों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सुपौल से अल्ताफ राजा की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article