प्रशिक्षु जवानों ने अकादमी में किया खाना बहिष्कार, ‘जीविका दीदी रसोइया’ पर उठे सवाल

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : बिहार के डिप्टी सीएम और गृह राज्य मंत्री Samrat Choudhary द्वारा सभी पुलिस लाइनों में “दीदी जीविका रसोइया” योजना लागू करने की घोषणा के बाद इसका असर अब प्रशिक्षण संस्थानों तक भी पहुंच गया है। सूत्रों के अनुसार, राजगीर पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे लगभग 1600 पीटीसी सिपाही और 69 डीएसपी प्रशिक्षुओं ने मंगलवार को इस व्यवस्था का विरोध करते हुए भोजन ग्रहण करना बंद कर दिया। ये सभी 18 जनवरी से अकादमी में ट्रेनिंग कर रहे हैं।

प्रशिक्षुओं ने भोजन की गुणवत्ता और प्रबंधन को लेकर आपत्ति जताई है। इस मुद्दे पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अकादमी प्रशासन और संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले को सुलझाने की कोशिश जारी है।

“दीदी जीविका रसोइया” योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को पुलिस लाइनों और अन्य सरकारी संस्थानों में भोजन प्रदान करने की जिम्मेदारी दी जाती है। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके कौशल को बढ़ावा देना बताया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article