20 लाख कैश, सोने की चेन और iPhone चोरी; तेज प्रताप यादव ने दर्ज कराई शिकायत

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क:बिहार की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। तेज प्रताप यादव ने अपने पटना स्थित सरकारी आवास से नकदी और कीमती सामान चोरी होने का आरोप लगाया है। इस मामले में उन्होंने अपने निजी सहायक मोतीलाल राय को नामजद करते हुए सचिवालय थाना में शिकायत दर्ज कराई है।


20 लाख रुपये और कीमती सामान चोरी होने का दावा
शिकायत के अनुसार, 22 जून को उनके 42 हार्डिंग रोड स्थित आवास की अलमारी से लगभग 20 लाख रुपये नकद, दो तोले की सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, आईपैड, मैकबुक, लैपटॉप और आईफोन गायब पाए गए। तेज प्रताप यादव का दावा है कि यह रकम पार्टी फंड से संबंधित थी।
निजी सहायक पर गंभीर आरोप
तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया है कि वैशाली जिले के मनियारपुर निवासी मोतीलाल राय ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि मोतीलाल राय लंबे समय से उनके साथ निजी सहायक के रूप में कार्यरत था।
ड्राइवर समेत दो लोगों को बताया गवाह
शिकायत में कहा गया है कि घटना वाली रात करीब 11:30 बजे ड्राइवर अनिल यादव और विशाल ने मोतीलाल राय को एक बैग लेकर आवास की बाउंड्री फांदते हुए देखा था। तेज प्रताप यादव ने दोनों को मामले का प्रत्यक्ष गवाह बताया है। राजद नेता ने पुलिस से आरोपित की जल्द गिरफ्तारी तथा चोरी गए नकदी और सामान की बरामदगी की मांग की है। सचिवालय थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हाल के दिनों में बढ़ी मुश्किलें
गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव पिछले कुछ दिनों से लगातार विवादों और शिकायतों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने आकाश यादव के खिलाफ भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इस दौरान उन्होंने अपने छोटे भाई Tejashwi Yadav का जिक्र करते हुए कहा था कि संकट के समय परिवार और भाई को साथ खड़ा होना चाहिए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article