स्वास्थ्य विभाग का लोगो लगी कार बनी हादसे की वजह, ड्राइवर मौके से फरार

रफ्तार बनी हादसे की वजह, CCTV फुटेज से फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस।

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राजधानी पटना के एग्जीबिशन रोड फ्लाईओवर पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और वह कई मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। दुर्घटना में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी सवार फ्लाईओवर से गुजर रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रही कार ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गांधी मैदान ट्रैफिक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।
दुर्घटनाग्रस्त कार पर बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग का लोगो
हादसे के कारण कुछ समय तक फ्लाईओवर पर यातायात प्रभावित रहा। ट्रैफिक पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और स्कूटी को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। दोनों वाहनों को जब्त कर गांधी मैदान ट्रैफिक थाना लाया गया है। पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार पर बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग का लोगो लगा हुआ था। फिलहाल फरार चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article