7वी के छात्रा की प्रधानाध्यापक ने बुरी तरह से कर दी पीटाई, परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK भागलपुर,कहलगांव प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय एकडरा में प्रधानाध्यापक ने सातवीं के एक छात्रा साक्षी कुमारी को मोटे छड़ी से बुरी तरह से पिट दिया जिसके बाद ग्रामीण तथा छात्र छात्राओं आक्रोशित होकर प्रधानाधापक के पास पहुंच गए और किसी ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया ।

जिसमे साफ तौर पर दिखाई दे रहा है की छात्रा को प्रधानाध्यापक के द्वारा बुरी तरह से पीटा गया है। वीडियो में छात्रा अपने जांघ को दिखा रही जहां प्रधानाध्यापक के द्वारा मार कर जख्मी कर दिया है। वहीं पीड़ित छात्रा साक्षी कुमारी ने बताई की मुझे किसी चीज का अचानक से दिक्कत हो रहा था। जिसके बाद मैं अपने क्लास टीचर से छुट्टी मांग कर घर जाने लगी तभी अचानक से प्रधानाध्यापक पहुंच गए और मोटा छड़ी लेकर बुरी तरह से पीटने लगे। मैं बोलती रही की छुट्टी लेकर बाहर आई हूं लेकिन प्रधानाध्यापक ने कुछ नही सुना और मुझे पीटते रहे। वहीं स्कूल के छात्र छात्राओं तथा ग्रामीणों ने स्कूल के प्रधानाध्यापक को हटाने तथा कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article