सुपौल में किडजी प्री स्कूल की दूसरी शाखा का भव्य शुभारंभ, सांसद और विधायक ने किया उद्घाटन

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: सुपौल: जिले में प्रारंभिक शिक्षा को और बेहतर बनाने की दिशा में एक नई पहल की गई है। शहर में किडजी प्री स्कूल की दूसरी शाखा का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद दिलेश्वर कामत, विधायक नीरज कुमार बबलू और रामविलास कामत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर किया।

इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि बच्चों के शुरुआती शिक्षा स्तर को मजबूत बनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को नई शाखा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस यह संस्थान बच्चों के मानसिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया और बच्चों के लिए उपलब्ध कराई गई शिक्षण सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्कूल में उपलब्ध आधुनिक शिक्षा व्यवस्था और बच्चों के अनुकूल वातावरण की सराहना की।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया। किडजी प्री स्कूल की दूसरी शाखा के शुरू होने से सुपौल शहर और आसपास के क्षेत्रों के अधिक बच्चों को अब गुणवत्तापूर्ण प्री-स्कूल शिक्षा का अवसर मिल सकेगा। सुपौल से अल्ताफ राजा की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article