NEWS PR डेस्क: बगहा के संतपुर सोहरिया पंचायत अंतर्गत करमहवा टोला स्थित मृतक छात्र कृष कुमार के घर शनिवार को वाल्मीकिनगर विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और परिवार को सांत्वना दी।

मृतक के पिता गोपाल शर्मा ने विधायक को पूरी घटना से अवगत कराते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने न्याय की गुहार लगाई। विधायक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के समय वह पटना में एक महत्वपूर्ण बैठक में थे। उन्होंने वहीं से प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत कर मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई के निर्देश देने का आग्रह किया था।
किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा…
सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन के संपर्क में रहकर वह पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा, “अपराधी कब तक फरार रहेगा? हर हाल में उसकी गिरफ्तारी होगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।”
मृतक परिवार के प्रति संवेदना …
इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी मृतक परिवार के प्रति संवेदना जताई। लोगों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग दोहराई। मौके पर समाजसेवी विनय कुशवाह, बिट्टू कुमार, जितेंद्र यादव, अमर कुशवाह, रंजीत कुमार, अन्नू, आलंगीर गद्दी, शंभु मुखिया, संगम राव, सुमन कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट
