लुटेरी दुल्हन का खेल! शादी के कुछ घंटे बाद जेवर-नकदी लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांधी मुहल्ले में हुई एक शादी की खुशियां कुछ ही घंटों में सदमे में बदल गईं। गाजियाबाद से दुल्हन ब्याहने आए रविंद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद उनकी पत्नी जेवर और नकदी लेकर एक कथित एजेंट के साथ फरार हो गई। पीड़ित रविंद्र कुमार उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित खोड़ा कॉलोनी के रहने वाले हैं। उन्होंने मुफस्सिल थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

रविंद्र के अनुसार, शादी कराने वाले एजेंट शकील ने उनसे एक लाख रुपये नकद लिए थे। शादी संपन्न होने के बाद शकील ने पहचान पत्र की फोटोकॉपी कराने का बहाना बनाया और दुल्हन को बाइक पर बैठाकर मौके से फरार हो गया। काफी देर तक दोनों के वापस नहीं लौटने पर परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन दोनों के मोबाइल फोन बंद मिले।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


दुल्हन ने कपड़ों और मेकअप के नाम पर भी रुपये लिए थे।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि शादी से पहले दुल्हन ने कपड़ों और मेकअप के नाम पर भी रुपये लिए थे। शादी गया के गांधी मुहल्ले में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। दूल्हे पक्ष के मुताबिक, दुल्हन को सोने का मंगलसूत्र, झुमके, चांदी की पायल और बिछिया समेत कई गहने दिए गए थे।
शादी के वीडियो और मोबाइल से खींचे गए फोटो डिलीट
परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि विदाई से पहले शादी के वीडियो और मोबाइल से खींचे गए फोटो तक डिलीट करवा दिए गए, ताकि सबूत न रहें। पीड़ित रविंद्र के मुताबिक, अलीगढ़ के एक व्यक्ति के माध्यम से उनकी मुलाकात इस कथित गिरोह से हुई थी। एजेंट के जरिए उन्हें गया बुलाया गया था, जहां युवती और उसके परिवार से मुलाकात कर शादी तय हुई थी।
बिचौलिये को हिरासत में लेकर पूछताछ ..
मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मुफस्सिल थाना पुलिस ने दुल्हन की कथित बड़ी बहन और एक मुख्य बिचौलिये को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, मुख्य आरोपी दुल्हन और एजेंट शकील का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। मुफस्सिल थाना के इंस्पेक्टर देवराज इंद्र ने बताया कि मामला गंभीर है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article