औरंगाबाद में NEET विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, पथराव में पुलिसकर्मी, पत्रकार समेत 3 घायल

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क :औरंगाबाद: NEET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में शुक्रवार को औरंगाबाद के रमेश चौक पर छात्रों का प्रदर्शन अचानक उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान हुई पत्थरबाजी में एक पुलिसकर्मी, एक पत्रकार और एक युवक घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

सुबह से अलर्ट पर था प्रशासन
संभावित प्रदर्शन को देखते हुए सुबह से ही रमेश चौक और आसपास के इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस लगातार गश्त कर रही थी। चौक पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच भी की जा रही थी। पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे तक स्थिति पूरी तरह सामान्य रही और कहीं कोई प्रदर्शनकारी नजर नहीं आया।
दोपहर में अचानक पहुंचे छात्र, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में छात्र रमेश चौक पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने चौक की एक लेन को जाम कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग की। साथ ही NEET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच, दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्रों पर हुई कार्रवाई तथा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ की गई दंडात्मक कार्रवाई का विरोध किया।
बैरिकेड तोड़े गए, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, कुछ देर बाद प्रदर्शन उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की ओर से लगाए गए बैरिकेड हटाए और कथित तौर पर पुलिस पर पत्थर तथा आसपास पड़े सामान फेंके। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने अश्रुगैस के गोले छोड़े और हल्का बल प्रयोग किया
पथराव में पुलिसकर्मी, पत्रकार और युवक घायल
प्रदर्शन के दौरान हुई पत्थरबाजी में एक पुलिसकर्मी, एक पत्रकार और एक युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। तीनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें छुट्टी दे दी। डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।
हालात पर प्रशासन की नजर
घटना के बाद रमेश चौक और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और इलाके में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। औरंगाबाद से रूपेश पत्रकार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article