बिहार के 13 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का येलो अलर्ट, 30-31 जुलाई को भारी बारिश के आसार

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के 13 जिलों के लिए बारिश और आकाशीय बिजली (वज्रपात) का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

वहीं, राज्य के अन्य 25 जिलों में दिनभर तेज धूप और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। हालांकि, पटना समेत कुछ जिलों में बीच-बीच में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और देर शाम कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं राजधानी पटना में बुधवार को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। सुबह से तेज धूप रहेगी और दिन चढ़ने के साथ उमस बढ़ेगी । शाम के समय आंशिक बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना बेहद कम है।
30 और 31 जुलाई को भारी बारिश के संकेत
मौसम विभाग के अनुसार, 30 और 31 जुलाई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। पूर्वी और सीमावर्ती जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। वहीं, पटना सहित दक्षिण बिहार के कई जिलों में गर्मी और उमस का असर फिलहाल बना रहेगा। मौसम विभाग ने सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कुछ जिलों में दिनभर बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है।
मंगलवार को कई जिलों में हुई तेज बारिश
मंगलवार शाम पटना, खगड़िया समेत राज्य के कई जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई। खगड़िया में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
जुलाई में अब तक 40% कम बारिश
इस वर्ष जुलाई महीने में बिहार में सामान्य से काफी कम वर्षा हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 28 जुलाई तक राज्य में 474.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक केवल 282.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। यानी राज्य में अब तक करीब 40 प्रतिशत कम बारिश हुई है। हालांकि, आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना जताई गई है, जिससे वर्षा की कमी कुछ हद तक पूरी हो सकती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article