Bankipur By Poll 2026: 9 AM तक 4.61% वोटिंग, बूथों पर हंगामा, BJP-जन सुराज के आरोप

Rashmi Tiwari
Bankipur By Poll 2026
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: बिहार की सबसे चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर मतदान जारी है। सुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग के बाद मतदाता लगातार मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं, हालांकि शुरुआती घंटों में मतदान की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रही। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक 4.61 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

इस बीच कई प्रमुख नेताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नवादा से भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने अपने पिता एवं वरिष्ठ नेता डॉ. सी.पी. ठाकुर के साथ मतदान किया। वहीं जदयू विधायक श्याम रजक और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री रामकृपाल यादव ने भी वोट डालकर लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
उधर, मतदान के दौरान कुछ जगहों से विवाद की खबरें भी सामने आई हैं। किदवईपुरी इलाके में भाजपा और जन सुराज के समर्थकों के बीच पुलिस की मौजूदगी में धक्का-मुक्की हुई। जन सुराज कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा के पूर्व प्रत्याशी बंटी बूथ पर दबाव बनाकर मतदाताओं को वोट डालने से रोक रहे थे।
दूसरी ओर, भाजपा ने भी जन सुराज पर फर्जी मतदान कराने की कोशिश का आरोप लगाया है। भाजपा के प्रदेश महासचिव नितिन अभिषेक ने रिटर्निंग ऑफिसर को पत्र लिखकर मतदाताओं के पहचान सत्यापन की प्रक्रिया को और सख्ती से लागू करने की मांग की है, ताकि मतदान पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।
बता दें कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा के नीरज सिन्हा, राजद की रेखा गुप्ता और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के बीच माना जा रहा है। इस सीट पर कुल 422 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 3 लाख 79 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र को वीवीआईपी सीट भी माना जाता है। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार का मतदान केंद्र भी इसी क्षेत्र के वेटनरी कॉलेज में है। इसके अलावा सांसद रविशंकर प्रसाद, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी इसी विधानसभा क्षेत्र के मतदाता हैं।
गौरतलब है कि नितिन नवीन इस सीट से लगातार पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2006 के उपचुनाव में पहली बार इस सीट पर जीत दर्ज की थी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article