मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाला हादसा, ऑटो में बैटरी ब्लास्ट से मां-बेटी की दर्दनाक मौ/त

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के मुजफ्फरपुर ज़िले के गयाघाट थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन पर स्थित राज लक्ष्मी होटल के पास एक ऑटो में अचानक बैटरी विस्फोट हो गया, जिससे पूरा वाहन देखते ही देखते आग की चपेट में आ गया।

यह ऑटो मधुबनी से करीब आधा दर्जन सवारियों को लेकर मुजफ्फरपुर की ओर जा रही थी। तभी अचानक बैटरी में ज़ोरदार धमाका हुआ, और कुछ ही पलों में आग ने पूरे ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मधुबनी निवासी कामरुन निशा और उनकी बेटी की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। वे दोनों ऑटो में मौजूद थीं और आग से घिरने के कारण बच नहीं सकीं।

इस हादसे में अन्य कई यात्री भी झुलस गए हैं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की स्थिति पर नज़र रखी जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

घटना की सूचना मिलते ही गयाघाट थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया। आग बुझाने के साथ-साथ घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच जारी है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और स्थानीय लोग गहरे सदमे में हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article