अवध एक्सप्रेस से 31.950 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, रेल पुलिस ने तस्कर को दबोचा

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क :नरकटियागंज रेल पुलिस ने विशेष जांच अभियान के दौरान अवध एक्सप्रेस ट्रेन से 31.950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान योगापट्टी थाना क्षेत्र के डुमरी वार्ड संख्या-3 निवासी ओम प्रकाश प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र जयकिशन कुमार के रूप में हुई है।

रेल पुलिस के अनुसार, रविवार को नरकटियागंज रेल थाना की टीम ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान 19037 अवध एक्सप्रेस के एच-1 कोच के केबिन-ए में सीट संख्या-3 पर बैठे एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल 31.950 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर रेल थाना लाया तथा बरामद शराब को जब्त कर लिया।
रेल थानाध्यक्ष दिनेश साहू ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि ट्रेनों के जरिए शराब की तस्करी रोकने के लिए रेल पुलिस का विशेष जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। यात्रियों की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आने वाले दिनों में भी सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article