आरा में हथियार बंद बदमाशों ने एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को गोली मारकर किया जख्मी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK-बिहार के आरा में हथियार बंद बदमाशों ने एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को सरेराह गोली मारकर जख्मी कर दिया.घटना के बाद खुन से लथपथ घायल शिक्षक को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए आरा शहर के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है.जहां फिलहाल चिकित्सक की देखरेख में गंभीर रूप से जख्मी शिक्षक का इलाज किया जा रहा है.

मामला जिले के धोबहा थाना क्षेत्र के बेहरा मोड़ के पास की है.जबकि इस खुनी वारदात की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ परिचय कुमार सहित धोबहा थाना प्रभारी दलबदल के साथ घटनास्थल पर पहुंच पूरे घटनाक्रम की छानबीन शुरू कर दी.हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि शिक्षक को गोली किसने और क्यों मारी है.गोलीबारी में घायल शख्स बिहिया थाना क्षेत्र के राजा बाजार वार्ड नंबर 7 निवासी 34 वर्षीय मुमताज आलम है.जो पेशे से कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के उधमानपुर प्राथमिक विद्यालय में सरकारी शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं.जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मुमताज आलम आज शाम करीब 4 बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद बाइक से अपने घर बिहिया लौट रहे थे,तभी उनका पीछा करते हुए बाइक पर सवार दो की संख्या में अज्ञात हथियार से लैस बदमाश अचानक उन्हें गोली मार दी.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जिससे वो बुरी तरह से जख्मी हो गए.वही घायल शिक्षक के छोटे भाई फिरोज आलम की मानें तो घायल उनके बड़े मुमताज आलम और हमारे परिवार का किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं है.गोली किसने और क्यों मारी है इसका भी उन्हें कुछ पता नहीं है.जबकि घटनास्थल पर छानबीन कर रहे सदर एसडीपीओ परिचय कुमार ने बताया कि धोबहा थाना के बेहरा मोड़ के पास एक सरकारी शिक्षक को अज्ञात बदमाशों के द्वारा गोली मारी गई है.जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.फिलहाल उनकी हालत ठीक है.घटना का स्पष्ट कारण का पता नहीं चल पाया है,लेकिन पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच-पड़ताल कर रही है.जल्द ही इस घटना में शामिल बदमाशों को चिन्हित कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा, इसके साथ ही पूरे मामले का भी खुलासा किया जाएगा।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article