सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर उमड़ी आस्था, एक लाख डाक कांवरिया बाबाधाम के लिए रवाना !

Muskan Gupta

बोल बम ,हर हर महादेव के जयाकारे से अजगैविनाथ नगरी हुए गुंजायमान
भागलपुर सुल्तानगंज*विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दुसरे सोमवारी को लेकर रविवार को एक लाख डाक कांवरिया एवं हजारों की संख्या में ,बोल बम कांवरिया अजगैविनाथ के उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाने की भीड़ सुबह से ही गंगा घाट पर उमड़ गई थी !

आपको बताते चलें कि सावन के दुसरे सोमवारी के वजह से आज रविवार के दिन खासकर बिहार, झारखंड के एक लाख डाक कांवरियों ने उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाकर बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगाकर पैदल बैधनाथ धाम के लिए रवाना हो रहे हैं !

बोल बम कांवरिया बिहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश, बंगाल, नेपाल सहित अन्य राज्यों के पैदल व वाहन से हजारों की संख्या में बोल बम के जयकारे लगाकर रवाना हो रहे हैं, !

पुरा अजगैविनाथ नगरी, कांवरिया पथ बोल बम,हर हर महादेव के जयाकारे में गुंजायमान हो गये है !

जिला प्रशासन के द्वारा नमामि गंगा घाट, अजगैविनाथ गंगा घाट, कांवरिया पथ,पुरे नगर परिषद क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये है,नगर परिषद सुल्तानगंज के द्वारा साफ सफाई अभियान सुगम इंडिया एजेंसी के द्वारा लगातार चार सीटों में काम कराया जा रहा है, और गंगा घाट पर बेरिकेडिंग, एसडीआरएफ टीम भी लगाया गया है,!

अजगैविनाथ गंगा घाट पर जीओ बैग की कर्मी होने पर गंगा घाट पुरी तरह किचड़ मय हो गया है, कांवरिया गंगा स्नान करने पर गिर बजड रहे हैं,इस ओर जिला प्रशासन का ध्यान नहीं जाने पर कांवरियों को काफी परेशानी हो रही है !

भागलपुर से शयामानंद सिह की रिपोर्ट

Share This Article