AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी घायल

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWS PR डेस्क: पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार को नांदेड़ में हमले की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि गुरुद्वारा जाते समय एक व्यक्ति ने उन पर धारदार हथियार से हमला करने की कोशिश की। घटना के बाद सुखबीर बादल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुरुद्वारा जाते समय हुआ हमला
जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 11:30 बजे नांदेड़ के माता साहिब गुरुद्वारा क्षेत्र में हुई। सुखबीर सिंह बादल गुरुद्वारा जा रहे थे, इसी दौरान एक व्यक्ति उनके पास पहुंचा और कथित तौर पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और पुलिस अधिकारियों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए हमलावर को रोकने की कोशिश की। इस दौरान सुखबीर बादल घायल हो गए।
सुरक्षा कर्मी भी घायल
हमले के दौरान सुखबीर सिंह बादल की सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है। वहीं, घटना के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। हमले के बाद सुखबीर सिंह बादल को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उनके हाथ में चोट आई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और हमले के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद गुरुद्वारा परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

बता दें कि यह सुखबीर बादल पर पहला हमला नहीं है। इससे पहले भी 4 दिसंबर 2024 को अमृतसर के गोल्डन टेंपल के बाहर उन पर फायरिंग हुई थी तब अकाल तख्त से मिली सजा के तहत वह ‘सेवादार’ की ड्यूटी निभा रहे थे। बता दें कि उस वक्त भी सिक्योरिटी गार्ड्स ने शूटर को तुरंत पकड़ लिया था लेकिन एक बार फिर उन पर हुए इस हमले ने वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।