NEWS PR डेस्क: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को सुपौल जिले के बलुआ पंचायत के वार्ड संख्या-04 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा अनावरण के बाद मुख्यमंत्री ने माल्यार्पण कर पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी
प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा और विधायक नीरज कुमार बबलू समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।इसके अलावा मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, सुपौल के जिलाधिकारी सावन कुमार, पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस. सहित प्रशासनिक और पुलिस विभाग के कई अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।
बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा के अनावरण को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग मौजूद रहे।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर डॉ. जगन्नाथ मिश्र के योगदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।