TRE-4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज को लेकर अनंत सिंह का बड़ा बयान, सरकार को दी नसीहत

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क: BPSC TRE-4 अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान पटना में हुए लाठीचार्ज को लेकर सत्तारूढ़ जदयू के विधायक अनंत सिंह ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने साफ कहा कि छात्रों की मांगें जायज हैं या नहीं, इसका फैसला सरकार करे, लेकिन अपनी बात रखने वाले छात्रों के साथ मारपीट करना उचित नहीं है।

बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में अनंत सिंह ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों की बात पहले सुनी जानी चाहिए। उनकी मांगों को स्वीकार करना है या नहीं, यह सरकार और अधिकारियों को तय करना है
छात्रों की बात सुननी चाहिए’
अनंत सिंह ने कहा कि सरकार के पास छात्रों की मांगों को मानने या खारिज करने का अधिकार है, लेकिन विरोध के दौरान लाठीचार्ज करना सही तरीका नहीं है।उन्होंने कहा, “मांग पूरी करें या नहीं, लेकिन जैसे मारते हैं, वह नियम ठीक नहीं है।उनकी मांगें सुनकर जो भी निर्णय हो, मालिक करे, लेकिन मारने का न‍ियम ठीक नहीं है।’” जदयू विधायक के इस बयान को छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की खुली आलोचना के तौर पर देखा जा रहा है।
नीतीश से मुलाकात पर बोले- मिलने के लिए CM होना जरूरी नहीं
अनंत सिंह से जब नीतीश कुमार से मुलाकात को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि किसी से मिलने के लिए उसका मुख्यमंत्री होना जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा, “क्या केवल सीएम रहेंगे तभी मिलेंगे, ऐसे नहीं मिलेंगे क्या।”नीतीश कुमार के साथ अपने संबंधों को लेकर अनंत सिंह ने उनकी जमकर तारीफ भी की। उन्होंने कहा, “नीतीश जी जैसा कोई न है, न होगा।”
निशांत कुमार को लेकर भी कही बड़ी बात

बातचीत के दौरान अनंत सिंह ने नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने निशांत कुमार को इस विरासत को संभालने के लिए सबसे बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए सबसे उपयुक्त हैं।

Share This Article