NEWS PR डेस्क: पटना जू में घूमने जाने वाले लोगों के लिए जल्द ही खाने-पीने के विकल्प बढ़ने वाले हैं। जू प्रशासन परिसर में दो नए फूड कियोस्क शुरू करने की तैयारी कर रहा है। योजना के मुताबिक, इन कियोस्क पर पैकेज्ड फूड और स्नैक्स के अलावा ताजा तैयार किया गया खाना भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस सुविधा के शुरू होने के बाद दर्शकों को नाश्ते या दोपहर के भोजन के लिए जू के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक जाने या परिसर से बाहर निकलने की जरूरत कम हो जाएगी।

दोनों मुख्य गेट के पास होगी सुविधा
प्रस्तावित दोनों कियोस्क को जू के प्रवेश द्वारों के आसपास स्थापित किया जाएगा। एक कियोस्क गेट नंबर-1 और दूसरा गेट नंबर-2 के नजदीक बनाने की योजना है। जू में घूमने वाले लोगों के लिए यह स्थान सुविधाजनक रहेगा। खासकर उन दर्शकों को फायदा होगा, जो झील के पास स्थित रेस्टोरेंट तक नहीं जाना चाहते।
केवल शाकाहारी भोजन की होगी बिक्री
जू प्रबंधन ने फूड कियोस्क के लिए खान-पान को लेकर भी नियम तय किए हैं। यहां सिर्फ वेजिटेरियन फूड उपलब्ध कराया जाएगा। मांस, मछली, चिकेन और अंडे जैसे नॉन-वेज आइटम की बिक्री की अनुमति नहीं होगी।कियोस्क के संचालन के लिए वेंडर का चयन टेंडर के माध्यम से किया जाएगा। प्रक्रिया अगले महीने तक पूरी होने की संभावना है। चयन के बाद संबंधित एजेंसी कियोस्क में खाना तैयार करने के लिए इंडक्शन आधारित कुकिंग सिस्टम इस्तेमाल किए जाने की योजना है।
अगले महीने टेंडर प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद
कियोस्क के संचालन के लिए वेंडर का चयन टेंडर के माध्यम से किया जाएगा। प्रक्रिया अगले महीने तक पूरी होने की संभावना है। चयन के बाद संबंधित एजेंसी को कियोस्क तैयार करने के लिए लगभग एक महीने का समय दिया जाएगा। योजना के अनुसार, निर्माण और अन्य तैयारियां पूरी होने के बाद दिसंबर 2026 तक दोनों कियोस्क चालू किए जा सकते हैं।
अभी मयूर रेस्टोरेंट पर निर्भर हैं दर्शक
फिलहाल पटना जू में खाने-पीने के लिए प्रमुख सुविधा झील के समीप स्थित मयूर रेस्टोरेंट है। यहां झील के सामने बने लॉन में बैठकर लोग भोजन और नाश्ते का आनंद लेते हैं। हालांकि, जू के दूसरे हिस्सों में मौजूद दर्शकों के लिए वहां तक पहुंचना हमेशा सुविधाजनक नहीं होता। नए कियोस्क शुरू होने के बाद इस समस्या को काफी हद तक दूर किया जा सकेगा।