बिहार में टैक्स रेवेन्यू बढ़ाने पर जोर, राज्य-केंद्र कर प्रशासन के बीच समन्वय मजबूत करने की पहल

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क: पटना । राज्य में कर राजस्व को बढ़ाने, कर अनुपालन को सुदृढ़ करने तथा राज्य एवं केंद्र के कर प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से State Co-ordination Committee की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता संजय कुमार सिंह, Commissioner-cum-Secretary, Commercial Taxes Department, Bihar तथा विजय कुमार सिंह, Commissioner, CGST & CX, Patna-1 ने की।

बैठक में CGST एवं CX Patna-1, Commercial Taxes Department, DGGI, Income Tax तथा ECR Danapur Division के अधिकारियों के साथ वाणिज्य कर विभाग के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। राजस्व वृद्धि की संभावनाओं एवं आवश्यक उपायों पर चर्चा करते हुए विभिन्न विभागों के बीच उपलब्ध सूचनाओं एवं संसाधनों के बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया। साथ ही राज्य एवं केंद्र के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न प्रकार के करदाताओं से संबंधित विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

ऑटो-रजिस्ट्रेशन से जुड़ी चुनौतियों, GSTR-3B रिटर्न के समय पर दाखिल किए जाने तथा लंबित राजस्व को अनलॉक करने, और कर अनुपालन में सुधार के उपायों पर विशेष रूप से चर्चा हुई। विभिन्न क्षेत्रों में राजस्व संग्रह में मौजूद अंतर को कम करने के लिए सेक्टर-विशिष्ट रणनीति विकसित करने की आवश्यकता पर भी विचार किया गया। इस क्रम में Real Estate Sector को सेक्टोरल Revenue Gap के Case Study के रूप में लेते हुए संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई।

इसके अतिरिक्त आपसी सहयोग एवं समन्वय, रेलवे से संबंधित कर एवं राजस्व विषयों, प्रवर्तन (Enforcement) से जुड़े मुद्दों तथा आयकर से संबंधित विषयों पर भी अधिकारियों के बीच विचार-विमर्श हुआ। बैठक के एजेंडे में इन सभी विषयों को शामिल किया गया था। CGST एवं SGST के वरिष्ठ पदाधिकारी, DGGI के पदाधिकारी, INCOME TAX एवं ECR, दानापुर मंडल के अधिकारी सहित वाणिज्य कर विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक का उद्देश्य राजस्व संग्रह को बेहतर बनाने के साथ-साथ कर प्रशासन में समन्वित कार्यप्रणाली, प्रभावी प्रवर्तन और करदाताओं के बेहतर अनुपालन को बढ़ावा देना रहा।

Share This Article