Exclusive – पटना में अपार्टमेंट के फ्लैट में छापेमारी,10 लाख रुपए के 2000 के नोट जप्त,9 लोग गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना -यूपी की लखनऊ के मिलिट्री इंटेलिजेंस के द्वारा मिले इनपुट पर पटना पुलिस टिम ने गुरुवार को बड़ी करवाई की। दरअसल मिली जानकारी के अनुसार मिलिट्री इनपुट और रूपसपुर थाने की पुलिस ने साझा कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर पाटलिपुत्र जंक्शन स्थित दी हेरीटेज अपार्टमेंट के कमरा संख्या 208 से कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार 9 लोगो के पास से लगभग 9 लाख 74000 के नोट बंदी में बंद 2000 के नोट के साथ गिरफ्तार किया है ।

फिलहाल गिरफ्तार लोगों से पूछताछ जारी है।वही बताया जा रहा है की 9 करोड़ की डीलिंग में इन रूपयो का इस्तेमाल किया जाना था जिसकी जानकारी मिलिट्री इंटेलिजेंस को मिली थी जिसके बाद यह बड़ी कार्रवाई हुई है फिलहाल इस मामले में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। गिरफ्तार लोगों से पटना पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम की पूछताछ जारी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article